अवैध शराब के निर्माण, बिक्री व तस्करी के विरुद्ध चलाया विशेष प्रवर्तन अभियान
नोएडा llआबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेश पर अवैध शराब के निर्माण, बिक्री व तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 14.10.2025 को संयुक्त आबकारी आयुक्त, मेरठ जोन, मेरठ, उप आबकारी आयुक्त, मेरठ प्रभार, मेरठ द्वारा दिए गए निर्देशो एवं जिला आबकारी अधिकारी गौतमबुद्धनगर के नेतृत्व में जनपद के आबकारी निरीक्षकों की टीमो द्वारा देशी मदिरा, कम्पोजिट शाप , मॉडल शॉप एवं बार अनुज्ञापनों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया! निरीक्षण के दौरान विक्रेताओं को मदिरा की शत प्रतिशत बिक्री PoS मशीन के माध्यम से ही किए जाने के सख्त निर्देश दिए गए साथ ही गोपनीय ढंग से टेस्टपरचेज कराते हुए यह सुनिश्चित किया गया कि किसी दुकान पर ओवररेट न होने पाये, दुकानों पर लगे cctv कैमरों के नियमित संचालन के निर्देश दिए गए। आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत दुकानों पर सभी प्रचलित ब्रांड रखने वा पर्याप्त मात्रा में स्टॉक की उपलब्धता के निर्देश दिए गए ।



