उत्तर प्रदेशराज्य - शहररोजगारव्यवसाय

आईआईए नोएडा चैप्टर की प्रथम कार्यकारिणी समिति बैठक

 

नोएडा। आईआईए नोएडा चैप्टर की प्रथम कार्यकारिणी समिति की बैठक का आयोजन क्लब 26 सेक्टर 26, नोएडा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता चैप्टर चेयरमैन नवीन गुप्ता ने की जबकि संचालन सचिव साहिल कुमार द्वारा किया गया।

सचिव साहिल कुमार ने पिछले माह की चैप्टर गतिविधियों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया, चेयरमैन नवीन गुप्ता ने गतिविधियों का समग्र अवलोकन एवं समीक्षा बैठक में साझा की। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने 1 जुलाई 2025 के आईआइए का नया सत्र (2025-2026) प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर चैप्टर चेयरमैन नवीन गुप्ता ने सभी कार्यकारिणी सदस्यों को कार्यभार का दायित्व सौंपा इस उपलब्धि पर चेयरमैन नवीन गुप्ता ने सभी सदस्यों का हार्दिक धन्यवाद एवं सराहना व्यक्त की।

सचिव साहिल कुमार ने आगामी जनरल बिजनेस मीट का प्रस्ताव प्रस्तुत किया जिसे सभी सदस्यों ने एकमत से स्वीकृति प्रदान की। बैठक का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। अंत में सचिव साहिल कुमार ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार प्रकट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button