उत्तर प्रदेशधर्म कर्मराज्यराज्य - शहर

ईएसआई अस्पताल में जरुरतमंद एडमिट मरीजों को कम्बलों का वितरण

Noida llभीषण ठंड के बीच जब सबसे अधिक पीड़ा उन लोगों को होती है जो अस्पताल के बिस्तरों पर बीमारी से जूझ रहे होते हैं, ऐसे समय में एथोमार्ट चैरिटेबल ट्रस्ट (ईएमसीटी) द्वारा एक मानवीय पहल करते हुए आज आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को कम्बल वितरित किए गए।

अस्पताल परिसर के बाहर आयोजित इस सेवा अभियान के दौरान भावुक दृश्य देखने को मिले। ठिठुरती ठंड में इलाजरत मरीज, बुज़ुर्ग और उनके परिजन लगातार सहायता के लिए आते रहे। कम्बल वितरण समाप्त होने के बाद भी जरूरतमंदों की कतार बनी रही, जो इस बात का प्रमाण थी कि सर्दी उनके लिए कितनी कष्टकारी है।

ईएमसीटी की संस्थापक रश्मि पाण्डेय ने इस अवसर पर कहा—“यह केवल कम्बलों का वितरण नहीं है, यह उन लोगों तक इंसानियत की गर्माहट पहुँचाने का प्रयास है जो इस समय सबसे अधिक पीड़ा में हैं। ईश्वर की कृपा और हमारे सहयोगियों के विश्वास से ही हम यह कार्य कर पा रहे हैं। सच कहूँ तो मेरे पास शब्द नहीं हैं, बस कृतज्ञता है।”

हम लोगो ने शनिवार और रविवार की रात से अब तक 250 गर्म कंबल बाट चुके है। ईएमसीटी की पूरी टीम ने एकजुट होकर इस सेवा कार्य को सफल बनाया, जहाँ हर सदस्य का एक ही उद्देश्य था — ठंड से जूझ रहे मरीजों को राहत देना और यह एहसास कराना कि वे अकेले नहीं हैं।

यह अभियान एक बार फिर यह साबित करता है कि जब समाज, सेवा और संवेदना साथ आती है, तो सबसे कठिन हालात में भी उम्मीद की लौ जल उठती है।

इस पुनीत कार्य में सरोज मौर्य , अनिल मौर्य , रावत जी , अजय , सरिता सिंह , गरिमा श्रीवास्तव , अनूप सोनी , हिमांशु राजपूत एवं प्रिंस शर्मा का सहयोग प्राप्त हुआ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button