अपराधउत्तर प्रदेशराज्य - शहर

कासना पुलिस द्वारा चोरी करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 28 मोबाइल फोन, 01 मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद

नोएडा ll थाना कासना पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी करने वाले 03 अभियुक्त 1. इरशाद पुत्र मोहम्मद हनीफ 2. दिलशाद पुत्र मोहम्मद हनीफ 3. विनीत पुत्र पप्पन को थाना क्षेत्रांतर्गत स्थित पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किए हुए 28 मोबाइल फोन, 01 चोरी की मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट संबंधित मु0अ0सं0- 805/2022 धारा 379 भादवि थाना सासनी गेट हाथरस व अभियुक्त विनीत व इरशाद के कब्जे से क्रमशः 01 तमंचा मय 01 जिंदा कारतूस .315 बोर व 01 अवैध चाकू बरामद किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

1- इरशाद पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी कस्बा व थाना कासना, गौतमबुद्धनगर, उम्र 21 वर्ष।

2- दिलशाद पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी कस्बा व थाना कासना, गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 19 वर्ष।

3- विनीत पुत्र पप्पन निवासी कस्बा व थाना कासना, गौतमबुद्धनगर, उम्र 20 वर्ष।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button