कासना पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश 3 अभियुक्त समेत 12 चोरी की बाइक बरामद
नोएडा थाना कासना पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त 1. गोपाल शर्मा पुत्र विनोद शर्मा 2. प्रिन्स पुत्र अनुज कुमार 3. नितेश पुत्र योगेन्द्र सिंह को साइट-5 की ओर ओवरब्रिज के पास गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे/निशानदेही से चोरी की गई कुल 12 मोटरसाइकिल व अभियुक्त प्रिन्स के कब्जे से 01 तमंचा व 01 जिंदा कारतूस .315 बोर व अभियुक्त नितेश के कब्जे से 01 अवैध चाकू बरामद किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1- गोपाल शर्मा पुत्र विनोद शर्मा निवासी ग्राम छपरौला, थाना बादलपुर, गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 25 वर्ष।
2- प्रिन्स पुत्र अनुज कुमार निवासी ग्राम अमरपुर, कोडला, अलीगढ़ वर्तमान पता कस्बा व थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 19 वर्ष।
3- नितेश पुत्र योगेन्द्र सिंह निवासी ग्राम भगत भकरैलिया, थाना नौझील, मथुरा वर्तमान पता कस्बा व थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 20 वर्ष।



