उत्तर प्रदेशधर्म कर्मराज्यराज्य - शहरशिक्षा

किताब और ख्वाब” – सपनों को उड़ान देने वाला कार्यक्रम

नोएडाll वॉइस ऑफ स्लम द्वारा नोएडा के किडजानिया, सेक्टर 38 में एक विशेष कार्यक्रम “किताब और ख्वाब” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्लम बस्तियों के बच्चों को नई दिशा, नई प्रेरणा और अपने सपनों को पूरा करने के अवसर प्रदान करना था।

कार्यक्रम में स्लम के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का रंगारंग प्रदर्शन किया, जिनमें नृत्य, गीत और नाट्य प्रस्तुतियां शामिल थीं। बच्चों की मासूम मुस्कान और उनके आत्मविश्वास ने हर किसी का दिल जीत लिया।

इस मौके पर कई दिग्गज हस्तियां बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि श्री समीप शास्त्री, मशहूर WWE रेसलर एवं अभिनेता श्री सौरभ गुर्जर, डिज़ाइनर वेरिजा बजाज तथा लोकप्रिय RJ सायमा समेत कई विशिष्ट अतिथियों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

वॉइस ऑफ स्लम के फाउंडर्स देव और चांदनी दी ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से संस्था लगातार यह संदेश देना चाहती है कि “हर बच्चा, चाहे उसका जन्म किसी भी परिस्थिति में हुआ हो, सपने देखने और उन्हें साकार करने का हकदार है।”

यह आयोजन न सिर्फ बच्चों को प्रोत्साहन देने वाला रहा बल्कि समाज को भी यह सोचने पर मजबूर करता है कि शिक्षा और अवसर ही वह असली किताब और ख्वाब हैं, जो जीवन को नई दिशा दे सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button