healthउत्तर प्रदेशराज्य - शहरव्यवसायव्यापारस्वास्थ्य

खाद्य सुरक्षा विभाग का दीपावली के दृष्टिगत छापामार अभियान

नोएडा llजिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का दीपावली के दृष्टिगत छापामार अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में आज दिनांक 11.10.25 को विभाग द्वारा जनपद में विभिन्न स्थानों पर छापामार कार्यवाही जारी रखी गई ।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सय्यद इबादुल्लाह , विशाल गुप्ता एवं अमर बहादुर सरोज की टीम द्वारा देवला ग्रेटर नोएडा स्थित की रसगुल्ला निर्माणशाला पर छापा मारा गया तो विभिन्न दुकानों पर सप्लाई किए जाने के उद्देश्य से अस्वच्छकर दशा में बनाकर गंदे तरीके से भंडारण किए हुए भारी मात्रा में रसगुल्ला पाए गए जिसमें मक्खी मच्छर भी पाए गए, इसके अतिरिक्त सफेद रंग का पावडर भी मिला जिसे उसके द्वारा अरारोट पाउडर बताया गया। इस निर्माणशाला से रसगुल्ला का 01, छेना का 01 , सफेद पाउडर का 01 नमूना लेकर शेष लगभग 145 किग्रा रसगुल्ला नष्ट करा दिये गये तथा 80 किग्रा सफेद पाउडर सीज किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी एस के पांडेय एवं ओ. पी. सिंह की टीम द्वारा बरौला सेक्टर 49 स्थित मां काली जनरल स्टोर से सरसों के तेल का 01 लेकर अवशेष लगभग 285 किग्रा सरसों का तेल प्रथम दृष्टया मिलावटी /मिथ्याछाप प्रतीत होने खरीद बिल प्रस्तुत न किए जाने के कारण सीज कर दिया गया एवं इसके अतिरिक्त बरौला नोएडा स्थित अग्रवाल इंटरप्राइजेज से सरसों तेल का 01 नमूना व गली नं-6, मोरना नोएडा स्थित श्री बालाजी स्वीट्स से बेसन के लड्डू का 01 नमूना इसी टीम द्वारा लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार , विजय बहादुर पटेल एवं रविंद्र नाथ वर्मा की टीम द्वारा गेझा सेक्टर 93 नोएडा स्थित मोहित किराना स्टोर से मल्टी सोर्स एडिबल ऑयल का 01 नमूना लिया गया। इस प्रकार कुल 07 नमूने संग्रहीत कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button