उत्तर प्रदेशराज्यराज्य - शहरस्वास्थ्य

खाद्य सुरक्षा विभाग ने आगामी होली पर्व के दृष्टिगत विभिन्न प्रतिष्ठानों से 10 खाद्य पदार्थों के नमूने किए संग्रहित

नोएडा llआगामी होली पर्व के दृष्टिगत जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारीगण खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु संग्रहित कर रहे हैं।

इसी श्रृंखला में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज खाद्य सुरक्षा अधिकारी विशाल कुमार गुप्ता एवं सय्यद इबादुल्लाह की टीम ने सुबह तड़के ही रेलवे रोड दादरी पर वाहन संख्या-DL9CU6086 से दिलशाद निवासी कादलपुर दनकौर को लगभग 150 किग्रा पनीर प्रथमदृष्ट्या मानव उपभोग हेतु अनुपयुक्त एवं अस्वच्छकर स्थिति मे वास्ते बिक्री ले जाते पाया, जिसमें से पनीर का 01 नमूना लेकर शेष पनीर को नष्ट कराया गया। इसी टीम द्वारा H-60 साइट 5 UPSIDC इंडस्ट्रियल एरिया स्थित वर्सेटाइल फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम से स्किम्ड मिल्क पाउडर का 01 नमूना लिया गया। इसी टीम द्वारा कासना बस अड्डा गर्भरा रोड स्थित आस मोहम्मद चिकन बिरयानी तथा इकबाल चिकन बिरयानी से चिकन बिरयानी का 01-01 नमूना चिकन बिरयानी का लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार , विजय बहादुर पटेल एवं रविंद्र नाथ वर्मा की टीम द्वारा सुबह से ही यमुना एक्सप्रेस वे के जेवर टोल प्लाजा पर चेकिंग की गई, जहां पर वाहन संख्या( इको गाड़ी ) UP8 DW 0795 से वीरेंद्र सिंह खैर तहसील जनपद अलीगढ़ को खोया दिल्ली सप्लाई के लिए ले जाते पाया, उससे खोया का 01 नमूना लिया गया। इसके अतिरिक्त इसी टीम द्वारा वाहन संख्या (इको गाड़ी) DL CDC8386 द्वारा निगम सिंह खैर तहसील के टप्पल अलीगढ़ निवासी को सप्लाई हेतु दूध ले जाते पाया, जिससे 01 नमूना दूध लिया गया।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेन्द्र द्विवेदी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार, रविन्द्र नाथ वर्मा एवं अमर बहादुर सरोज की टीम द्वारा रबूपुरा जेवर स्थित कामरान डेयरी से 01 क्रीम तथा 01 दूध का नमूना लिया गया। इसके अतिरिक्त इसी टीम द्वारा थाना रबूपुरा के अंतर्गत मेहंदीपुर बांगर स्थित अजहर डेयरी से 01 दूध एवं 01 रंगीन छेना मिठाई का नमूना लिया गया। इस प्रकार कुल 10 नमूनें लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किये गये।

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय ने बताया कि आगे भी इसी प्रकार से जिलाधिकारी के निर्देशन में जांच अभियान संचालित करते हुए नमूने संग्रहित करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि जनपद वासियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध हो सके।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button