उत्तर प्रदेशराज्य - शहर

गौतमबुद्धनगर में राष्ट्रीय महिला आयोग विजया राहटकर की अध्यक्षता मे ‘महिला महा जनसुनवाई’ कार्यक्रम का आयोजन

गौतमबुद्ध नगर llआज स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, गौतमबुद्धनगर विश्वविद्यालय में महिला संबंधित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण एवं महिलाओं की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से महिला महा जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्षा, राष्ट्रीय महिला आयोग, विजया राहटकर द्वारा सदस्य, राष्ट्रीय महिला आयोग, डेलीना खोंगडुप, ममता कुमारी एवं अर्चना मजूमदार की उपस्थिति में की गई।

 

कार्यक्रम के दौरान कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से प्राप्त 100 से अधिक महिला संबंधित प्रकरणों की सुनवाई की गई। अध्यक्ष द्वारा प्रत्येक प्रकरण को गम्भीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी प्रकरणों में पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि पीड़ित महिलाओं को शीघ्र न्याय प्राप्त हो सके।

उनके द्वारा बताया गया कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की सभी की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। शासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा महिलाओं के हित में निरंतर ठोस एवं प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। यह आवश्यक है कि हर महिला को न्याय और सुरक्षा का पूर्ण विश्वास प्राप्त हो। उनके द्वारा संबंधित अधिकारीगण को निर्देशित किया गया कि महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, कार्यस्थल पर उत्पीड़न जैसे मामलों में विशेष सतर्कता बरती जाए और प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जाए।

कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय अजय कुमार, जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर मेधा रूपम, डीसीपी मुख्यालय रवि शंकर निम, प्रभारी डीसीपी महिला सुरक्षा मनीषा सिंह, सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर महिलाओं के साथ उनकी शिकायतों, सुझावों व अपेक्षाओं पर विस्तार से संवाद किया गया। साथ ही उपस्थित महिलाओं को महिला हेल्पलाइन-1090, महिला सहायता डेस्क, घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, साइबर अपराध से बचाव के उपाय, तथा महिला सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button