ग्रेटर नॉएडा वेस्ट की ग्रीनआर्च सोसाइटी महिलाओं के बीच रही तीज महोत्सव की धूम.
The Green Arch Society of Greater Noida West celebrated the Teej festival among women.

PTG NEWS| इस बार ग्रेटर नॉएडा वेस्ट की सेवियर ग्रीनआर्च सोसाइटी में तीज पर्व बहुत ही हर्ष उल्लास से मनाया गया जिसका आयोजन ग्रीनआर्च वोमन क्लब द्वारा किया गया, जिसमें सोसाइटी की महिलाओं ने शिरकत की।
कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि सोसाइटी में काफ़ी समय से महिलाओं द्वारा कार्यक्रम नहीं हुए थे इसलिए हमने तीज के त्योहार को बड़े ही धूम धाम से मनाया ।
आज महिलाओं में बीच ग्रीनआर्च तीज क्वीन का आयोजन किया जिसमें रैम्प वॉक में क़रीब 40 महिलाओं ने प्रतिभाग लिया। क़रीब चार राउंड के बाद ग्रीन आर्च की तीज क्वीन मनीषा अग्रवाल और रनर उप हेमा कुलदुबे रहे।
साथ ही कार्यक्रम में कई गेम्ज़ रहे जिसमें तीज सम्बंधित प्रथाए, सामान्य ज्ञान, फ़ैमिली बांडिंग , म्यूज़िकल चेयर एवं अन्य गेम्ज़ रहे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ग्रीन आर्च विमेन क्लब के संचालक रश्मि पाण्डेय,
अनामिका सारस्वत , स्मिता शर्मा, सिम्मी , स्वाति पालिवाल , नेहा शर्मा, प्रियंका सिंह , अनामिका गुप्ता , ख़ुशबू वर्षने के प्रयास सराहनीय रहे।



