उत्तर प्रदेशधर्म कर्मराज्यराज्य - शहर

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पैरामाउंट इमोशंस सोसाइटी ने भारत का 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही जोश से मनाया

नोएडा llआज, जब पूरा देश देशभक्ति में डूबा हुआ है, ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पैरामाउंट इमोशंस सोसाइटी के सभी निवासियों ने भी भारत का 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही जोश एवं हर्षोल्लास से एक महोत्सव की तरह मनाया ।

इस अवसर पर ए ओ ए के प्रेसिडेंट  विवेक दीक्षित और अन्य AOA मेंबर्स के साथ सोसायटी के सीनियर सिटीजंस ने तिरंगा लहराया और राष्ट्र गान गया , इसके पहले पूरी सोसायटी में सिक्योरिटी टीम के साथ झंडा मार्च का आयोजन किया गया। निवासियों द्वारा बच्चों के संस्कृतिक कार्यक्रम एवं देशभक्ति के गीत भी प्रस्तुत किए गए जिससे पूरा माहौल देश प्रेम में डूब गया ।

ए ओ ए प्रेसिडेंट विवेक दीक्षित ने कहा कि 26 जनवरी का दिन हमें अपने उन वीरों और संविधान निर्माताओं की याद दिलाता है, जिनकी बदौलत आज हम एक स्वतंत्र और मजबूत गणतंत्र में सांस ले रहे हैं । उन्होंने अपनी टीम के साथ सोसाइटी के चहुंमुखी विकास के प्रण को दोहराया एवं समस्त निवासियों से एक आदर्श सोसायटी बनाने की अपील की । कार्यक्रम का समापन सभी ने आपस में मिठाई खिला कर किया। इस अवसर पर सोसाइटी के अन्य रेसिडेंट गौरव अग्रवाल , संकल्प शर्मा , ऋषि शर्मा , रणजीत बिष्ट , रोहित गुप्ता , सुशांत सिरोही , डॉ राजेश गुप्ता, विशाल पाल , सुदर्शन टेकरीवाल , राज कपूर , के एल शर्मा , एन के शर्मा , अनुभव जैन और महिला शक्ति आदि भी सम्मिलित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button