उत्तर प्रदेशराज्यराज्य - शहर

जनपहल संस्था ने नोएडा में खान-पान की रेहड़ी पटरी वालों को दिया मुफ्त फुड सेफ्टी किट, प्रशिक्षण एवं ट्रेनिंग सर्टिफिकेट

नोएडा: जुबलिएंट फ़ूड वर्क्स और जनपहल संस्था के संयुक्त सहयोग से नोएडा के ग्राम हरौला, सेक्टर-5 स्थित सामुदायिक केंद्र में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए FSSAI (Food Safety Standards Authority of India) भारत सरकार द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में नोएडा सेक्टर-2, सेक्टर-15 और सेक्टर-16 के लगभग 150 स्ट्रीट वेंडर्स ने भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता और सुरक्षित भोजन परोसने के मानकों के प्रति जागरूक करना था, ताकि वे अपने ग्राहकों को सुरक्षित और स्वच्छ भोजन उपलब्ध करा सकें।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को खाद्य सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को FoSTaC सर्टिफिकेट प्रदान किए गए तथा उन्हें हैंड ग्लव्स, हेयर मास्क और एप्रन भी वितरित किए गए।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्ट्रीट वेंडर्स को सशक्त बनाना और उन्हें खाद्य सुरक्षा के मानकों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करना है, जिससे आम लोगों को सुरक्षित और स्वच्छ भोजन मिल सके।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्ट्रीट वेंडर्स ने भाग लेकर इसे सफल बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button