उत्तर प्रदेश

जनशक्ति सेवा समिति की मासिक बैठक हुई

नोएडा ll बुधवार को सेक्टर -50 स्थित कार्यालय पर समिति की मासिक बैठक हुई। बैठक में शहर की विभिन्न समस्याओं पर विचार किया गया। बैठक में छह प्रस्ताव पास किए गए। जिसमें नोएडा क्षेत्र के नालों की सफाई और खुले नाले ढकने,वेंडर जोन से यातायात को होने वाली परेशानियों, नोएडा क्षेत्र के चौराहों पर लगने वाले जाम से छुटकारा,स्कूल छुट्टी के समय होने वाली यातायात समस्या, मच्छर मारने वाली दवा का छिड़काव कराने,सेक्टर-22 के बी ब्लॉक के पार्कों में पेड़ों की छटाई कराने आदि मुद्दे शामिल थे।इसका ज्ञापन प्राधिकरण सीईओ और पुलिस कमिश्नर को भी दिया जाएगा। समिति के पदाधिकारियों ने इस अवसर पर एक पेड़ मां के नाम पर लगाए।इस अवसर पर समिति के संरक्षक पूर्व कमिश्नर तनवीर जफर अली व जे एस अरोड़ा, चेयरमैन रविकांत मिश्रा, अध्यक्ष नरेंद्र चोपड़ा, महासचिव शिव लाल, उपाध्यक्ष राजेश अवाना, कोषाध्यक्ष संजीव कौशिक आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button