जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार त्यौहारी सीजन को लेकर सक्रिय
गौतमबुद्ध नगर llजिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार त्यौहारी सीजन को लेकर सक्रिय है। जिसके क्रम में आज दिनांक 18.09.2025 को नवरात्रि व दशहरा पर्व के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित व मिलावट रहित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के दृष्टिगत विभाग द्वारा जनपद में विभिन्न स्थानों पर छापामार कार्यवाही की गई ।उक्त कार्रवाई के तहत रेलवे रोड दादरी स्थित अल्वी पनीर भंडार व शाही पनीर भंडार से पनीर का 01-01 नमूना संग्रहित किया गया ।उक्त सैंपल खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैयद इबादुल्लाह व विशाल गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से की गई.दादरी में स्थित एक अन्य प्रतिष्ठान धामीजा ग्राइंडर्स से एक नमूना सेंधा नमक का खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमर बहादुर द्वारा लिया गया । अल्फा 2 ग्रेटर नोएडा स्थित बीकानेरवाला के प्रतिष्ठान से ढोकला व राजकचोरी का 01-01 नमूना मुकेश कुमार खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा संग्रहित किया गया ।वहीं ज़ेवर तहसील के रबूपुरा स्थित ए टू जेड किराना स्टोर से सिंघाड़े के आटे का नमूना रवींद्र नाथ वर्मा खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा लिया गया है । इस प्रकार कुल 06 नमूने संगहीत कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। अभियान लगातार जारी रहेगा।



