जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर के निर्देश – मेडिकल स्टोर्स पर औषधियों की मानकों के अनुरूप पर्याप्त उपलब्धता, गुणवत्ता की जांच की जाय |
Instructions of District Magistrate Gautam Buddha Nagar - Adequate availability of medicines according to the standards at medical stores, quality check should be done.

PTG NEWS| जिलाधिकारी जनपद गौतम बुद्ध नगर के निर्देश की मेडिकल स्टोर्स पर औषधियों की मानकों के अनुरूप पर्याप्त उपलब्धता, गुणवत्ता की जांच की जाए व मुख्य चिकित्सा अधिकारी को प्राप्त शिकायत के क्रम में गठित टीम जिसमें अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवम औषधि निरीक्षक गौतम बुद्ध नगर द्वारा संयुक्त रूप से आज 23/07/2022 में मेघा मेडिकेयर सेंटर , इकोटेक 3, ग्रेटर नोएडा की जांच कर कुल दो औषधि नमूने जांच के लिए संग्रहित किए व बिना क्लिनिक पंजीकरण के क्लिनिक और मेडिकल स्टोर संचालन पाए जाने के क्रम में 20000 रुपए की औषधि को जब्त कर मेडिकेयर सेंटर को तत्काल रूप में बंद करा दिया गया ।
प्राप्त शिकायत व बदलते मौसम में चलते बुखार, खंसी एवम् अन्य बीमारी में प्रयुक्त औषधि की गुणवत्ता एवं संबंधित क्रय विक्रय अभिलेखों की जांच के क्रम मेमेघा मैडकेयर सेंटर , इकोटेक 3 ग्रेटर नोएडा से कुल दो (एक आई एंटी बायोटिक टैबलेट व एक गैस ) की औषधि का नमूना संग्रहित किया गया । मौके पर मेडिकेयर सेंटर के प्रबंधक रविंद्र द्वारा मेडिकेयर सेंटर के क्लिनिक पंजीकरण और औषधि लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किए गए । जिसके क्रम में सभी औषधि को जब्त कर लिया गया जिनमें से कुछ एक्सपायर्ड औषधि भी हैं , जिनकी कीमत लगभग रुपए 20000 है ।
मौके पर इन औषधि के बिल प्रस्तुत नहीं करने पर सभी औषधि के लाइसेंस व क्रय विक्रय बिलों को अगले तीन दिनों के अंदर सत्यापन हेतु प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया ।
औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने जानकारी देते हुए अवगत कराया की पूछ ताछ में कुछ मेडिकल स्टोर के नाम सामने आए हैं । जिनके द्वारा कच्चे बिल पर औषधियों को दिया जा रहा है । जिनपर नियमनुसार कठोर कार्यवाही की जायेगी ।
औषधि निरीक्षक द्वारा यह भी अवगत करवाया है कि नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जिनकी रिपोर्ट आने एवं विवेचना करने पर औषधि एवम् प्रसाधन अधिनियम 1940 के अन्तर्गत नियमनुसार सक्षम न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा ।
औषधि निरीक्षक द्वारा बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में सभी प्रकार की दवाइयां मानकों एवं गुणवत्ता के साथ सभी मेडिकल स्टोर्स पर बिक्री सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से आगे भी इसी प्रकार अभियान संचालित करते हुए मेडिकल स्टोर्स की जांच की जाएगी।



