उत्तर प्रदेशदेश / राष्ट्रीयधर्मधर्म कर्मराज्यराज्य - शहर

डॉ. संदीप मारवाह बने लाइफटाइम राष्ट्रीय सलाहकार

नोएडा llभारतीय संस्कृति, शिक्षा, मीडिया और गौसेवा के क्षेत्र में कार्यरत अखिल भारतीय गुरुकुल एवं गौशाला अनुसंधान संस्थान ने एक ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी निर्णय लेते हुए अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त मीडिया शिक्षाविद् एवं सांस्कृतिक दूत डॉ. संदीप मारवाह को संस्थान का लाइफटाइम राष्ट्रीय सलाहकार नियुक्त किया है।

यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब डॉ. संदीप मारवाह को वर्ष 2026 के लिए फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) का उपाध्यक्ष भी नामित किया गया है, जो भारतीय सिनेमा एवं मीडिया जगत के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

संस्थान की दृष्टि और उद्देश्य को मिलेगा वैश्विक विस्तार अखिल भारतीय गुरुकुल एवं गौशाला अनुसंधान संस्थान भारत की प्राचीन गुरुकुल परंपरा, गौसंरक्षण, गौअनुसंधान, संस्कृतिपरक शिक्षा, राष्ट्र निर्माण एवं मानव मूल्यों के संरक्षण के लिए समर्पित एक राष्ट्रीय संस्था है।

संस्थान का उद्देश्य भारतीय जीवनदर्शन को आधुनिक शिक्षा, अनुसंधान और वैश्विक संवाद से जोड़ना है।

डॉ. संदीप मारवाह जैसे अंतरराष्ट्रीय अनुभव संपन्न व्यक्तित्व का संस्थान से जुड़ना, इस उद्देश्य को वैश्विक मंच तक पहुँचाने में एक निर्णायक कदम सिद्ध होगा।

डॉ. संदीप मारवाह रचनात्मक कला, फिल्म, मीडिया शिक्षा और सांस्कृतिक कूटनीति के क्षेत्र में विश्व स्तर पर एक प्रतिष्ठित नाम हैं। वे— नोएडा फिल्म सिटी के संस्थापक, मारवाह स्टूडियोज के चेयरमैन, AAFT विश्वविद्यालय के संस्थापक-कुलाधिपति, 145 से अधिक देशों के विद्यार्थियों के मार्गदर्शक भारत की सांस्कृतिक सॉफ्ट पावर के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि कर रहे हैं। उनका जीवन भारतीय कला, संस्कृति और शिक्षा को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए समर्पित रहा है। यही कारण है कि उन्हें देश-विदेश में अनेक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुए हैं।

इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, ज्योतिष रत्न गुरुजी गौतम ऋषि जी ने कहा—“अखिल भारतीय गुरुकुल एवं गौशाला अनुसंधान संस्थान के लिए यह गौरव का विषय है कि डॉ. संदीप मारवाह जी जैसे वैश्विक दृष्टि संपन्न व्यक्तित्व हमारा मार्गदर्शन करेंगे। उनका अनुभव गुरुकुल शिक्षा, भारतीय संस्कृति और गौसेवा को अंतरराष्ट्रीय विमर्श से जोड़ने में मील का पत्थर सिद्ध होगा।”

वहीं राष्ट्रीय संगठन महासचिव, आनंद सिंह जी ने कहा— “डॉ. मारवाह जी की नियुक्ति से संस्थान की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान और अधिक सुदृढ़ होगी। यह निर्णय आने वाली पीढ़ियों के लिए सांस्कृतिक, शैक्षिक और वैचारिक दिशा निर्धारित करेगा।”

भविष्य की दिशा :- डॉ. संदीप मारवाह के मार्गदर्शन में संस्थान गुरुकुल शिक्षा को आधुनिक मीडिया से जोड़ने, गौशाला अनुसंधान को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने, भारतीय संस्कृति के मूल्यों को अंतरराष्ट्रीय संवाद में स्थापित करने की दिशा में ठोस पहल करेगा।

संस्थान परिवार को पूर्ण विश्वास है कि यह सहयोग राष्ट्र, संस्कृति और समाज—तीनों के लिए दीर्घकालिक लाभकारी सिद्ध होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button