थाना इकोटेक-3 पुलिस और शातिर बदमाशों के बीच मुठभेड़
नोएडा ll थाना ईकोटेक-3 पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के कच्ची सड़क के पास चेकिंग की जा रही थी, तभी पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध प्रतीत हो रही एक अर्टिगा कार को रूकने का इशारा किया गया, परन्तु कार सवार व्यक्ति नही रुके और कार को तेज गति से चलाते हुए भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर कार सवार बदमाश आगे रास्ता बंद होने के कारण गाड़ी से उतकर भागते पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में 02 अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गए जिनकी पहचान 1.जियाउल्लाह उर्फ हैदर पुत्र अनीसुर्रहमान निवासी ग्राम छोटा चन्दमोहन, थाना कुंडवाचैदपुर, जिला मोतिहारी, बिहार वर्तमान पता ग्राम नंगला चरणदास, निवासी थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर उम्र 27 वर्ष 2.अमन गुप्ता पुत्र प्रदीप कुमार निवासी मोहल्ला बालकिशन अलीगंज, थाना अलीगंज, जिला एटा वर्तमान पता शालीमार गार्डन, थाना शालीमार गार्डन, जिला गाजियाबाद उम्र 24 वर्ष के रुप में हुयी है। अभियुक्तों का एक साथी 3.नसीम अली उर्फ रियाज पुत्र शाबीर अली निवासी ग्राम अर्जुनी सिमरई, थाना राजा का रामपुर, जिला एटा वर्तमान पता ग्राम हल्दोनी, थाना इकोटेक-3, गौतमबुद्ध नगर उम्र 23 वर्ष को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से एक गाड़ी अर्टिगा टैक्सी रजि नंबर UP84AT5595 व 03 अवैध तमंचे मय 03 जिंदा कारतूस व 03 खोखा कारतूस .315 बोर, नगद रुपये व अन्य सामान बरामद हुआ है। घायल दोनों अभियुक्तों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग आते-जाते व्यक्तियों/सवारियों को गाड़ी में बैठाकर उनके साथ पैसे और मोबाइल की लूट करते है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।



