थाना इकोटेक-3 पुलिस द्वारा 02 अभियुक्त गिरफ्तार
नोएडा ll थाना इकोटेक-3 पुलिस लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 02 अभियुक्त 1. अनुज उर्फ पैक बलिये पुत्र राजू 2. करन सिंह उर्फ लाली पुत्र श्यामपाल सिंह को सेक्टर-90 की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किए हुए 01 आरओ सिस्टम, 01 गैस गीजर, 02 कंबल, 5500/- रुपये नकद व अभियुक्त अनुज के कब्जे से 01 अवैध चाकू बरामद किया गया है।
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि दिनांक 19.01.2026 को उन्होंने सरस्वती एन्क्लेव स्थित एक नवनिर्मित मकान में चोरी की थी। उक्त मकान से अभियुक्तों द्वारा 01 आरओ, 01 गैस गीजर तथा मकान में लगी टोटियाँ चोरी की गई थीं। चोरी की गई टोटियों को अभियुक्तों द्वारा एक फेरी वाले को बेच दिया गया था। इसके अतिरिक्त अभियुक्तों ने बताया कि दिनांक 31.12.2025 को उन्होंने सरस्वती एन्क्लेव स्थित एक बंद पड़े मकान से 01 एलईडी टीवी तथा काली मोतियों की एक माला, जिसमें सोने का बिल्ला लगा हुआ था, चोरी की थी। चोरी के पश्चात मोतियों की माला को वहीं फेंक दिया गया तथा ठंड के कारण मकान में पड़े कंबल भी अभियुक्त अपने साथ ले गए थे। अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि सोने के बिल्ले को उन्होंने एक अज्ञात व्यक्ति को ₹20,000/- में बेच दिया था, जिसकी राशि आपस में बांट ली गई थी। उक्त राशि में से ₹5,500/- शेष बचे थे, जिन्हें अभियुक्तों के कब्जे से बरामद किया गया है।



