थाना दादरी पुलिस व गैंगस्टर एक्ट में वांछित बदमाशों के बीच हुयी पुलिस मुठभेड

गौतमबुद्ध नगर ll थाना दादरी पुलिस द्वारा खण्डेरा जाने वाले रास्ते पर नहर के पास चैकिंग की जा रही थी कि तभी सामने से एक मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिये जिन्हें पुलिस द्वारा रूकने का ईशारा किया गया परन्तु वह नहीं रूके, बल्कि मोटरसाइकिल सवार भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस बल द्वारा शक होने पर पीछा किया गया तो अपने आप को घिरता देख मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा पुलिस बल पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। जिसमें पुलिस बल द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जिसकी पहचान चांद मौहम्मद पुत्र वाहिद खान निवासी ग्राम गंगेरूआ थाना कोतवाली देहात बुलन्दशहर के रूप में हुयी है तथा दूसरे बदमाश को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है जिसकी पहचान अमन पुत्र रहमत निवासी कठहेरा रोड थाना दादरी गौतमबुद्धनगर के रूप में हुयी है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भेजा गया है। अभियुक्तगण के कब्जे से 02 अवैध तमंचे .315 बोर मय 01 खोखा कारतूस .315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर व 01 मोटर साईकिल स्पलेन्डर प्लस बिना नम्बर प्लेट बरामद हुए है।
अभियुक्तगण शातिर किस्म के ट्रांसफार्मर चोर है। जिनके द्वारा पूर्व मे थाना दादरी क्षेत्रान्तर्गत व आसपास के क्षेत्रो से ट्राँसफार्मर को क्षतिग्रस्त कर तेल व ट्राँसफार्मर के उपकरण चोरी करने की घटनाओ को अन्जाम दिया गया है। अभियुक्तगण के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।



