अपराधउत्तर प्रदेशराज्य - शहर

थाना दादरी पुलिस व 25-25 हजार के इनामी बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़

गौतमबुद्ध नगर ll थाना दादरी पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से हत्या के अभियोग में वाँछित 25-25 हजार के इनामी अभियुक्त 1. अनुज पुत्र कँवल सिंह निवासी ग्राम चक्रसेनपुर, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर 2. सक्षम शर्मा उर्फ ऋषभ शर्मा पुत्र स्व0 दिनेश निवासी ग्राम ऊँचा हमीरपुर, थाना जारचा, गौतमबुद्धनगर को मुठभेड़ के दौरान जारचा की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 01-01 तमंचा मय 01-01 खोखा कारतूस, 01-01 जिंदा कारतूस व 01 मोटरसाइकिल बरामद की गई है। दोनों घायल अभियुक्तों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण-

थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत ग्राम कैमराला में अभियुक्तों द्वारा मारपीट कर एक युवक की हत्या कारित की गई थी, जिसके संबंध में थाना दादरी पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 25000-25000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button