थाना फेस-1पुलिस द्वारा गाँजा की तस्करी करने वाला 01 अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
नोएडा ll थाना फेस-1 नोएडा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से पश्चिम बंगाल राज्य से ट्रेन द्वारा अवैध गाँजा की तस्करी एनसीआर-दिल्ली क्षेत्र में करने वाला अन्तर्राज्यीय गाँजा तस्कर अभियुक्त निताई सरकार उर्फ चूपा पुत्र केस्टोलाल सरकार को झुण्डपुरा बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 64 किलोग्राम अवैध गाँजा बरामद किया गया है। बरामद अवैध गाँजा की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रूपये है।
पूछताछ का विवरण-
अभियुक्त द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि वह गांजा पश्चिम बंगाल से ट्रेन में 5 किलोग्राम से 6 किलोग्राम के छोटे-छोटे पैकेट की पैंकिग कर ट्रेन के अलग-अलग बोगियों में रखकर लाता है तथा दिल्ली आकर ट्रेन से उतार लेता है। वह पश्चिम बंगाल से बडी मात्रा में विशेष किस्म का गोल्डन मिर्ची गांजा लाकर दिल्ली में अपने द्वारा पूर्व मे चुराई गयी ई-रिक्शा में रखकर फुटकर विक्रेताओं को सप्लाई कर मुनाफा कमाता है। अभियुक्त वर्ष 2019 मे अपनी पत्नी के साथ 17 किलोग्राम गांजा की तस्करी करते हुए थाना सेक्टर-39 क्षेत्र से पकड़ा गया था। अभियुक्त करीब 8 साल से अवैध गांजा की तस्करी कर रहा है, जिसके विरूद्ध दिल्ली व एनसीआर के थानो में आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है।
अभियुक्त का विवरण-
निताई सरकार उर्फ चूपा बंगाली पुत्र केस्टोलाल सरकार निवासी मूल पता ग्राम आजादपुर, थाना कुमारगंज, जिला दक्षिण दिनाजपुर, राज्य पश्चिम बंगाल वर्तमान पता छलैरा सेक्टर-44, नोएडा थाना सेक्टर-39, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 47 वर्ष।
बरामदगी का विवरण-
1-64 किलोग्राम अवैध गाँजा (अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रूपये)
2-01 चोरी का ई-रिक्शा



