अपराधउत्तर प्रदेशराज्य - शहर
थाना फेस-1 पुलिस द्वारा 01 शराब तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 107 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद
Noida ll थाना फेस-1 नोएडा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से अवैध शराब की तस्करी करने वाला 01 अभियुक्त आकाश पुत्र मनोज कुमार को सेक्टर-6 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 107 टैट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद हुए है।
अभियुक्त द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि वह शराब के ठेके से शराब इक्कट्ठी खरीदकर लाता है और शराब के ठेके बन्द होने के बाद झुग्गी-झोपड़ी व फैक्ट्री एरिया में मजदूरो को अधिक रेट में बेचकर मुनाफा कमाता है।
अभियुक्त का विवरण-
आकाश पुत्र मनोज कुमार निवासी ग्राम चन्दान, थाना बिनौली, जनपद बागपत वर्तमान पता सेक्टर-8, थाना फेज-1, नोएडा उम्र 20 वर्ष।



