थाना फेस 2 पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
नोएडा llथाना फेस 2 पुलिस द्वारा अभियुक्त कृष्ण कुमार पुत्र राज किशोर पाण्डेय निवासी गांव भालुहीपुर थाना टाउन जिला भोजपुर बिहार उम्र 23 वर्ष को थाना टाउन आरा, जनपद भोजपुर(बिहार) पुलिस की सहायता से दिनांक 05.12.2025 को गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर थाना फेस 2 नोएडा लाया गया।
पूछताछ का विवरण-
अभियुक्त कृष्ण कुमार से पूछताछ में उसनें मृतका की हत्या करना स्वीकार किया तथा अभियुक्त कृष्ण कुमार उपरोक्त की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त 01 पिस्टल .32 बोर, 01 खोखा कारतूस .32 बोर जो पिस्टल की नाल में फसी हुई थी तथा 01 जिंदा कारतूस .32 बोर बरामद किया गया तथा मृतका के कमरे(घटना स्थल) से 01 खोखा और 01 जिंदा कारतूस पूर्व में ही बरामद किया जा चुका है।
घटना का विवरण
अभियुक्त कृष्ण कुमार व मृतका लगभग 03 वर्ष से पूर्व सैक्टर 137 नोएडा में एक फ्लैट में एक साथ काम करते थे अभियुक्त वहां पर ऑफिशियल काम देखता था तथा मृतका खाना बनाती थी तब से दोनों में दोस्ती थी। अभियुक्त ने मृतका से शादी के लिये कहा तो मृतका ने मना कर दिया। अभियुक्त अगस्त 2025 में चोरी के आरोप में जेल चला गया था। जेल से छूटने के बाद अभियुक्त द्वारा मृतका से दोबारा बात करने की कोशिश की तो मृतका ने बात करने से साफ मना कर दिया था तथा दिनांक 28.11.2025 को रात्रि में ग्राम याकुबपुर में स्थित मकान में जाकर अवैध पिस्टल से युवती की गोली मारकर हत्या कर दी तथा मौके से भाग गया था।
उपरोक्त घटना के मुख्य बिन्दु
1. अभियुक्त कृष्ण कुमार व मृतका लगभग 03 वर्ष से पूर्व सैक्टर 137 नोएडा में एक फ्लैट में एक साथ काम करते थे।
2. अभियुक्त वहां पर ऑफिशियल काम देखता था तथा मृतका खाना बनाती थी तब से दोनों में दोस्ती थी। अभियुक्त मृतका से शादी के लिये कहता था तो मृतका मना कर देती थी।
3. अभियुक्त अगस्त 2025 में चोरी के आरोप में थाना सैक्टर 142 नोएडा से जेल जा चुका है।
4. अभियुक्त ने जेल से छूटने के बाद मृतका से दोबारा बात करने की कोशिश की तो मृतका नें बात करने से साफ मना कर दिया था।
5. अभियुक्त ने अपने घर बिहार से नोएडा/गौतमबुद्धनगर आ गया और मृतका के किराये के आवास पर ग्राम याकूबपुर थाना फेस 2 नोएडा पहुंचकर उसके कमरे में गोली मारकर हत्या कर दी।
6. अभियुक्त नें मृतक की बहनो पर भी जान लेवा हमला किया किन्तु पिस्टल में गोली फँस जाने के कारण असफल रहा।
7. हत्या करने के बाद अभियुक्त ने पिस्टल सैक्टर 85 नोएडा में झाड़ियो में छिपाकर भाग गया।
8. अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिये 03 टीमें गाठित की गयी जिसमें उत्तर प्रदेश, गुजरात व बिहार आदि राज्यों में अभियुक्त के ठिकानों पर तलाश की गयी।
9. अभियुक्त हत्या करने के उपरान्त गुजरात गया तथा वहाँ से फिर अपने गृह जनपद भोजपुर बिहार गया था।
10. बिहार पुलिस की सहायता से थाना फेस -2 पुलिस द्वारा अभियुक्त को बिहार राज्य से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष उपस्थित कर ट्रांजिट रिमांड के उपरान्त थाना फेस -2 लाया गया।
11. अभियुक्त उपरोक्त से पूछताछ के उपरान्त उसनें हत्या करना स्वीकार किया तथा हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामदगी की बात कही।
12. अभियुक्त की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अवैध पिस्टल .32 बोर, 01 जिंदा कारतूस .32 बोर(मैगजीन में) व 01 खोखा कारतूस (चैम्बर में फसा हुआ) बरामद किया गया। मृतका के कमरे(घटना स्थल) से 01 खोखा और 01 जिंदा कारतूस पूर्व में भी बरामद किया जा चुका है।
13. उपरोक्त घटना में कुल 01 अवैध पिस्टल .32 बोर, 02 जिंदा कारतूस .32 बोर तथा 02 खोखा कारतूस .32 बोर बरामद किया गया है।
14. अभियुक्त उपरोक्त को अन्य आवश्यक कार्यवाही के उपरान्त मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण/आपराधिक इतिहास-
1. कृष्ण कुमार पुत्र राज किशोर पाण्डेय निवासी गांव भालुहीपुर थाना टाउन जिला भोजपुर बिहार उम्र 23 वर्ष, शिक्षा- कक्षा -12वीं
अभियुक्त से बरामदगी का विवरण–
01 पिस्टल .32 बोर
02 जिंदा कारतूस .32 बोर
02 खोखा कारतूस .32 बोर



