अपराधउत्तर प्रदेशराज्य - शहर

थाना फेस-2 पुलिस व चोरी करने वाले बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ 

नोएडा ll थाना फेस-2 पुलिस द्वारा सेक्टर-92 चौराहे पर चेकिंग की जा रही थी तभी सामने से एक बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया तो मोटरसाइकिल सवार ने अपनी मोटरसाइकिल एनएसईजेड की ओर मोड़कर भगाने लगा। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल सवार का पीछा किया गया तो अपनी मोटरसाइकिल तेजी से ग्रीन बेल्ट के पास बने नाले की ओर ले गया व सामने से आती दूसरी पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल सवार मोटरसाइकिल गिराकर भागने का प्रयास करने लगा। मोटरसाइकिल सवार ने अपने आप को पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान सोनू उर्फ पगला पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी गांव सकरा, थाना किशनी, मैनपुरी वर्तमान पता ग्राम गेझा, थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब-27 वर्ष  के रूप में हुई है। घायल अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 खोखा कारतूस, जिंदा कारतूस (.315 बोर), घटना में प्रयुक्त 01 चोरी की बिना नम्बर प्लेट मोटरसाइकिल व 04 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button