अपराधउत्तर प्रदेशराज्य - शहर

थाना बिसरख पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार

नोएडा ll थाना बिसरख पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त 1. मुकुल गिरी पुत्र हरिओम गिरी 2. आकाश पुत्र ध्यान सिंह 3.अजीत पुत्र अरविन्द को JKG सोसाइटी की सर्विस रोड से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों की निशानदेही से चोरी की 04 मोटरसाइकिल व अभियुक्त मुकुल गिरी व आकाश के कब्जे से 01-01 अवैध चाकू बरामद किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

1- मुकुल गिरी पुत्र हरिओम गिरी निवासी ग्राम तेगोरा, थाना जहाँगीराबाद, बुलन्दशहर वर्तमान पता चिपियाना बुजुर्ग, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 19 वर्ष।

2- आकाश पुत्र ध्यान सिंह निवासी विजय नगर, थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक, गाजियाबाद, उम्र करीब 20 वर्ष।

3- अजीत पुत्र अरविन्द निवासी ग्राम खेतरपुर, सुरिया, फर्रूखाबाद वर्तमान पता शंकर विहार कॉलोनी, लाल कुआँ थाना कवि नगर, गाजियाबाद, उम्र करीब 24 वर्ष।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button