थाना सेक्टर 113 नोएडा पुलिस द्वारा 02 पहिया वाहन चोरी करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार
Noida ll थाना सेक्टर 113 पुलिस द्वारा 03 वाहन चोर अभियुक्त 1. फूल सिंह उर्फ मोनू पुत्र कैलाश 2. राजेन्द्र उर्फ छोटे पुत्र कुंवरपाल 3. राजपाल उर्फ भोला पुत्र ज्ञानी को एफएनजी सर्विस रोड ग्रीन बेल्ट सेक्टर-123 नोएडा से गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्तगण रैकी कर नोएडा/एनसीआर क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी करते थे चोरी करने के बाद जिला बदाँयू में ग्राहक मिलने पर नोएडा से पार्टस या पूरी मो0सा0 डिमाण्ड के अनुसार ले जाते थे और बेच देते थे। जो रूपये इनको मोटरसाइकिल/मोटरसाइकिल के पार्टस बेचकर मिलते थे उनको आपस में बराबर बांटकर खर्च कर लेते थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. फूल सिंह उर्फ मोनू पुत्र कैलाश निवासी ग्राम सिहोरा थाना जुनावई जिला सम्भल उम्र करीब 22 वर्ष हाल पता ग्राम बबराला थाना बबराला जिला सम्भल,
2. राजेन्द्र उर्फ छोटे पुत्र कुंवरपाल निवासी वार्ड नं0 03 नई कालोनी दहगवां थाना जरीफनगर जिला बदायूं उम्र करीब 20 वर्ष,
3. राजपाल उर्फ भोला पुत्र ज्ञानी निवासी अम्बेडकर कालोनी नई बस्ती दहगवां थाना जरीफनगर जिला बदायूं उम्र करीब 20 वर्ष,



