थाना सेक्टर-113 पुलिस द्वारा अपने पिता की हत्या करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
नोएडा ll थाना सेक्टर-113 नोएडा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 388/25 धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त उदय पुत्र गौतम को गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 07.09.2025 को वादी मुकदमा द्वारा तहरीर देकर सूचना दी गई कि वादी के भाई गौतम उम्र-43 वर्ष की हत्या मृतक के पुत्र उदय उम्र 19 वर्ष द्वारा संपत्ति के विवाद को लेकर घर में ही पडी ईट से मारकर कर दी गयी है, जिसके संबंध में थाना सेक्टर-113 नोएडा पर मु0अ0सं0 388/25 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
पूछताछ का विवरण-
अभियुक्त द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि मेरे पिताजी गौतम व मेरे बीच अक्सर संपत्ति को लेकर विवाद होता रहता था तथा मेरे पिता जी मुझे खर्चे व शराब पीने के लिए पैसे भी नहीं देते थे तथा मेरे नाम मकान व संपत्ति आदि नही कर रहे थे। दिनांक 06.09.2025 की शाम को भी हमारा झगडा हुआ था जिसके कारण मैने अपने पिता जी को चारपाई पर लेटे हुये ही कमरे में पडी हुयी ईंट से मारकर उनकी हत्या कर दी।
अभियुक्त का विवरण-
उदय पुत्र गौतम निवसी ग्राम सर्फाबाद, सेक्टर-73 थाना सेक्टर-113, नोएडा गौतमबुद्धनगर उम्र-19 वर्ष।



