अपराधउत्तर प्रदेशराज्य

थाना सेक्टर-126 नोएडा पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़

नोएडा llथाना सेक्टर-126 पुलिस द्वारा पुस्ता रोड जेपी कट सेक्टर-133 पर चेकिंग की जा रही थी, तभी एक संदिग्ध ऑटो (रजि नं0 यूपी यूपी 16 एन.टी 6433) को चेकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया, जिस पर ऑटो सवार अभियुक्तों द्वारा रूकने के बजाय पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा पीछा करते हुए आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में दो अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गये। घायल बदमाशो की पहचान 1.विकास पुत्र अहलकार निवासी ग्राम आसफपुर, थाना हजरतपुर, जिला बदायूं वर्तमान निवासी ग्राम देवला, थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर उम्र 22 वर्ष (घायल) 2.पंकज प्रजापति पुत्र आशाराम निवासी ग्राम आसफपुर, थाना हजरतपुर, जिला बदायूं वर्तमान निवासी ग्राम देवला, थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर उम्र 23 वर्ष (घायल) के रूप में हुयी है। घायल बदमाशो के कब्जे से 02 अवैध तमंचे मय 02 खोखा व 02 जिन्दा कारतूस, 01 लैपटॉप, 01 मोबाइल फोन, 1350 रूपये नगद व घटना में प्रयुक्त ऑटो (यूपी 16 एनटी 6433) बरामद किये गये है। बदमाशो के तीसरे साथी कार्तिक (24 वर्ष) को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्तों द्वारा दिनांक 14.07.2025 को ऑटो (यूपी 16 एनटी 6433) में सवार होकर सेक्टर-132 क्षेत्र में सवारी से लूट की घटना में उक्त मोबाइल व लैपटॉप की लूट की गई थी, जिसके संबंध में थाना सेक्टर-126 नोएडा पर मु0अ0सं0 0116/2025, धारा 309(4)/317(2) बीएनएस पंजीकृत है। इसके अतिरिक्त अभियुक्तों ने थाना सेक्टर-126 क्षेत्र की अन्य दो घटनाओं (कार का शीशा तोडकर लैपटाप चोरी करना, मु0अ0सं0 105/25 धारा 303(2) बीएनएस व 117/25 धारा 303(2)/324(4) बीएनएस) को कारित करना स्वीकार किया गया है। घायल अभियुक्तों को उपचार हेतु चिकित्सालय भेजा गया है। अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान बताया कि बरामद रूपये उनके द्वारा अपने एक अन्य साथी आरिफ पुत्र गुड्डू के साथ मिलकर लूटे थे। अभियुक्त आरिफ वांछित है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे है।

अभियुक्त का विवरण:-

1.विकास पुत्र अहलकार निवासी ग्राम आसफपुर, थाना हजरतपुर, जिला बदायूं वर्तमान निवासी ग्राम देवला, थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर उम्र 22 वर्ष (घायल)।

2.पंकज प्रजापति पुत्र आशाराम निवासी ग्राम आसफपुर, थाना हजरतपुर, जिला बदायूं वर्तमान निवासी ग्राम देवला, थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर उम्र 23 वर्ष (घायल)।

3.कार्तिक पुत्र सुनील मांझी निवासी ग्राम बलवारा, थाना जलमुंडी, जिला दुमका राज्य झारखंड वर्तमान निवासी ग्राम देवला, थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर उम्र 24 वर्ष।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button