अपराधउत्तर प्रदेशराज्यराज्य - शहर

थाना सेक्टर 20 पुलिस द्वारा घरों व अस्पताल से लैपटॉप चोरी करने वाले 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

Noida llथाना सेक्टर 20 पुलिस द्वारा घरों व अस्पताल से लैपटॉप चोरी करने वाले 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शस्त्र, चोरी किये गए 17 लैपटॉप, आधार कार्ड की छायाप्रति व घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद।

दिनांक 21.01.2026 को थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से घरों व अस्पतालों से लैपटॉप चोरी करने वाले 02 अभियुक्त 1.कमल सिंह उर्फ देव पुत्र आजाद सिंह 2.दुष्यंत चौपड़ा उर्फ बोनी पुत्र स्व0 कुलदीप कुमार चौपड़ा को अट्टा अण्डरपास के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से दिल्ली-एनसीआर में भिन्न-भिन्न घटनाओं में चोरी किये 17 लैपटॉप, घटना में प्रयुक्त स्कूटी, आधार कार्ड की छायाप्रति व 01-01 अवैध तमंचा .315 बोर मय 01-01 जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ है। बरामद हुए लैपटॉप में से 01 लैपटॉप HP कम्पनी थाना सेक्टर-20 पर पंजीकृत मु0अ0सं0 379/2025 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बंधित है।

अभियुक्तों का विवरण-

1.कमल सिंह उर्फ देव पुत्र आजाद सिंह निवासी आदर्श नगर, थाना आदर्श नगर, दिल्ली वर्तमान पता सेक्टर-45, थाना सेक्टर-39 नोएडा उम्र 32 वर्ष।

2.दुष्यंत चौपड़ा उर्फ बोनी पुत्र स्व0 कुलदीप कुमार चौपड़ा निवासी ग्राम तरनतारन, थाना तरनतारन, जनपद अमृतसर, पंजाब वर्तमान पता सेक्टर-45, थाना सेक्टर-39, नोएडा उम्र 35 वर्ष।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button