थाना सेक्टर-20 पुलिस व मोबाइल/ चैन स्नैचर चोर बदमाश के बीच हुई मुठभेड़
नोएडा ll थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा डीएलएफ मॉल के निकट नाले के पास चैकिंग की जा रही थी, तभी सामने से एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध प्रतीत होने पर रुकने का इशारा किया गया तो मोटरसाइकिल सवार अपनी मोटरसाइकिल को मोड़कर सेक्टर-18 मल्टीलेवल पार्किंग की तरफ भगाने लगा। पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति का पीछा किया गया तो हड़बड़ाहट में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। बदमाश ने अपने आप को घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया, आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान सलमान उर्फ रिहान पुत्र नफीस निवासी नई सीमापुरी, दिल्ली, उम्र करीब- 35 वर्ष के रूप में हुई है। घायल बदमाश के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 खोखा कारतूस व 01 जिंदा कारतूस .315 बोर, स्नैचिंग के 05 मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल स्प्लेंडर बरामद की गई है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।



