अपराधउत्तर प्रदेशराज्य - शहर
थाना सेक्टर-24 नोएडा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार
नोएडा ll थाना सेक्टर-24 नोएडा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व बीट पुलिसिंग की सहायता से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला एक अभियुक्त मौहम्मद इमरान उर्फ शाहरूख उर्फ मुराद उर्फ दिल्ला पुत्र साहबुद्दीन को गन्दे नाले की पटरी के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 10 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है।
पूछताछ का विवरण-
पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह कम दामो में गांजा खरीदकर लाता है तथा आस-पास के क्षेत्र में अधिक दाम में बेचकर मुनाफा कमाता है। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के गांजा स्त्रोत के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।
अभियुक्त का विवरण-
मौहम्मद इमरान उर्फ शाहरूख उर्फ मुराद उर्फ दिल्ला पुत्र स्व0 साहबुद्दीन निवासी ईदगाह शहीद नगर, थाना साहिबाबाद, गाजियाबाद उम्र 32 वर्ष।



