थाना सेक्टर-24 पुलिस व चोरी/ स्नेचिंग करने वाले बदमाश के बीच हुई मुठभेड़
नोएडा llथाना सेक्टर-24 पुलिस द्वारा सेक्टर-54 नोएडा में एलिवेटिड रोड के नीचे चेकिंग की जा रही थी, तभी सामने से मोटरसाइकिल पर सवार 01 व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया तो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति द्वारा अपनी मोटरसाइकिल वापस मोड़कर शमशान घाट की ओर भगाने लगा। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति का पीछा किया गया तो मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई व मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति जंगल की तरफ भागने का प्रयास करने लगा। बदमाश द्वारा अपने आप को घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान बादल पुत्र जीवन निवासी जे-ब्लॉक, न्यू सीलमपुर, दिल्ली, उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है। घायल अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 खोखा कारतूस व 01 जिंदा कारतूस व घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल स्प्लेंडर रजि0नं0- UP16BN0422 बरामद की गई है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।



