अपराधउत्तर प्रदेशराज्य - शहर

थाना सेक्टर-58, नोएडा पुलिस द्वारा दोपहिया वाहन चोरी करने वाले 02 शातिर अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार

नोएडा ll थाना सेक्टर-58 नोएडा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलीजेन्स की सहायता से दो पहिया वाहन चोरी करने वाले 02 शातिर अन्तर्राज्यीय वाहन चोर 1.अनुराग पुत्र अजय पांडे 2.देवदत्त शर्मा पुत्र रविदत्त शर्मा को एनआईबी चौकी बॉर्डर खोडा रोड़ से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तो के कब्जे से/निशादेही पर चोरी के 15 दोपहिया वाहन बरामद हुए है।

अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी/वाहन चोर है। ये लोग रैकी करके भीड़भाड़ वाली मार्केट/कम्पनियों की पार्किंग से नोएडा, दिल्ली एनसीआर क्षेत्र से दोपहिया वाहन चोरी करते है और चोरी के वाहन को ऐसी जगह छुपाते है जहां पर लोगो का आना-जाना न हो, ये लोग समय-समय पर जगह बदलते रहते है। इनके द्वारा अब तक नोएडा, एनसीआर क्षेत्र में 100 से अधिक वाहन चोरी की घटनाओ को अंजाम दिया गया है। पूछताछ पर इनके द्वारा बताया गया कि इनसे बरामद 1-मोटरसाइकिल रजि0 नं0 यूपी16बीएल-7217 को इन दोनो ने मिलकर माह नवम्बर में आम्रपाली सिलिकोन सिटी सेक्टर-76, नोएडा से चोरी किया है, जिसके सम्बन्ध में थाना सेक्टर-113, नोएडा पर मु0अ0सं0-500/25 धारा-303(2) भादवि पंजीकृत है। 2-मोटरसाइकिल यूपी14सीबी-7662 की चोरी के सम्बन्ध में थाना ई-पुलिस स्टेशन एमवी थेफ्ट गाजीपुर दिल्ली पर मु0अ0सं0-033975/25 धारा 303(2) भादवि पंजीकृत है। 3-मोटरसाइकिल यूपी16बीई-7827 की चोरी के सम्बन्ध में थाना सेक्टर-20, नोएडा पर मु0अ0सं0-34/25 धारा 303(2) भादवि पंजीकृत है। 4-मोटरसाइकिल स्पलेण्ड रजि0 नं0 यूपी44एएच-7157 की चोरी के सम्बन्ध में थाना सेक्टर-58, नोएडा पर मु0अ0सं0-59/25 धारा 303(2) भादवि पंजीकृत है। 5-स्कूटी रजि0 नम्बर डीएल7एसवाई-7711 की चोरी के सम्बन्ध में थाना जगतपुरी, दिल्ली पर मु0अ0सं0-025413/25 धारा-303(2) भादवि पंजीकृत है तथा शेष वाहनों के बारे में जानकारी की जा रही है। अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी है, जो पूर्व में भी कई आपराधिक मामले में जेल जा चुके है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button