थाना सेक्टर 58 पुलिस द्वारा कम्पनी से चोरी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार
नोएडा llथाना सेक्टर 58 पुलिस द्वारा कम्पनी से चोरी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 03 बण्डल पॉलिस्टर फाईबर रोल वजन करीब 1200 किलोग्राम (अनुमानित मूल्य करीब 2 लाख रूपये) बरामद
दिनांक 25.01.26 को थाना सैक्टर 58 नोएडा पुलिस द्वारा खोडा तिराहा के पास ग्रीन बेल्ट के पास सैक्टर-57, नोएडा से कम्पनी के गार्ड द्वारा कम्पनी से पॉलिस्टर फाईबर रोल की चोरी करने वाले 02 अभियुक्तगण 1.कोशेन्द्र बसौया पुत्र तेजराम 2.रविन्द्र सिंह पुत्र माल सिंह को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से चोरी के 03 बण्डल पॉलिस्टर फाईबर रोल वजन करीब 1200 किलोग्राम बरामद हुआ है।
वादी मुकदमा ने दिनांक 23.01.2026 को थाना सैक्टर-58, नोएडा पर सूचना अंकित करायी कि उसकी कम्पनी जो होम टैक्सटाईल एक्सपोर्ट करती है। दिनांक 23.01.2026 को उसकी कम्पनी से 03 बण्डल पॉलिस्टर फाईबर चोरी हो गयी है, जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0-24/2026 धारा 306 बीएनएस पंजीकृत किया गया है।



