अपराधउत्तर प्रदेशराज्यराज्य - शहर

थाना सेक्टर-63 नोएडा पुलिस द्वारा वाहन चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

नोएडा llनोएडा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना की सहायता से वाहन चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 06 अभियुक्त 1.राजू सक्सेना उर्फ टीटू पुत्र हीरालाल 2.विपिन पुत्र मोहर सिंह 3.अभिषेक पुत्र राजेश 4.पवन पुत्र जंगवीर 5.सुन्दरम पुत्र जगदीश 6.समीर अंसारी पुत्र सगीर अंसारी को जे ब्लाक सर्विस रोड़ ग्रीन बेल्ट से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 14 मोटरसाइकिल व 01 ऑटो बरामद किया गया है।

अभियुक्तों द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि हम लोग दिल्ली/एनसीआर क्षेत्र से मोटरसाइकिल व ऑटो चोरी करके इन्हे विभिन्न जगहों पार्किंग, रोड़ के किनारे या ग्रीन बेल्ट आदि जगहों पर खड़ी कर देते है तथा बदल-बदलकर इन मोटरसाइकिलों से मोबाइल फोन भी छिनते है। ये लोग इन मोटरसाइकिल को भी कम कीमतों पर राह चलते लोगो को बेच देते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button