अपराधउत्तर प्रदेशराज्य - शहर

थाना सैक्टर 24 नोएडा पुलिस व बदमाशों के बीच हुयी पुलिस मुठभेड 

नोएडा llथाना सैक्टर 24 नोएडा पुलिस द्वारा गन्दे नाले के पास सैक्टर 35 की तरफ जाने वाले रास्ते पर बैरियर लगाकर चैकिंग के दौरान अण्डरपास की तरफ से आ रही संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रूके तथा कार को लेकर भागने का प्रयास करने लगे। शक होने पर पुलिस बल द्वारा पीछा किया गया तो अपने आप को घिरता देख कार से उतरकर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया, जिसमें पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश गोली लगने के कारण घायल हो गया जिसकी पहचान जुबैर पुत्र इदरीश निवासी नई आबादी कस्बा व थाना दादरी, ग्रेटर नोएडा जनपद गौतमबुद्धनगर हाल पता ब्लाक 67, जनता फ्लैट सैक्टर 122 थाना फेस-3 नोएडा जनपद गौतमबुद्धनगर के रूप में हुयी है तथा दूसरे फरार बदमाश मशील पुत्र नसीबुल निवासी ग्राम हरवा चौक, थाना जौकीहार बिहार हाल पता ब्लाक 67 जनता फ्लैट सैक्टर 122 थाना फेस-3 नोएडा जनपद गौतमबुद्धनगर को पुलिस टीम द्वारा काम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्तगण के कब्जे से अवैध असलाह, घरो से चोरी किया गया कीमती सामान, चोरी करने के लिये प्रयुक्त औजार तथा घटना में प्रयुक्त एक कार बरामद हुई है। अभियुक्तगण के विरुद्ध एक दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button