अपराधराज्यराज्य - शहर

नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा एक्सीडेंट की घटना में प्रकाश में आया 01 अभियुक्त गिरफ्तार

Noida llथाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा एक्सीडेंट की घटना में प्रकाश में आया 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त होन्डा सिटी कार बरामद।

दिनांक 12.01.2026 को थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से मु0अ0सं0 10/2026 धारा 281/106(1) बीएनएस की घटना में प्रकाश में आया अभियुक्त सिद्धार्थ कातयायन पुत्र सन्तोष कुमार झा को लोटस जिंक सोसायटी, सेक्टर-168 से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त होन्डा सिटी कार रजि0 नं0 BR10AM5067 बरामद की गयी है।

दिनांक 11.01.2026 को जीरो पॉइंट के पास बोलेरो गाड़ी में डीजल खत्म हो जाने पर गाड़ी में सवार गौरव व मनोज पुत्रगण जयप्रकाश शर्मा निवासी ग्राम कुंडली बांगर, थाना नॉलेज पार्क द्वारा गाड़ी में डीजल डाला जा रहा था, इसी दौरान होंडा सिटी कार द्वारा दोनों व्यक्तियो को दुर्घटनाग्रस्त कर दिया गया, दोनो घायल व्यक्तियों को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button