उत्तर प्रदेशधर्मधर्म कर्मराज्यराज्य - शहर

नोएडा पंजाबी एकता समिति द्वारा कम्बल वितरण कार्यक्रम

Noida llनोएडा पंजाबी एकता समिति द्वारा बढ़ती ठंड को देखते हुए आज दिनांक 21-01-2026 को सेक्टर-65, नोएडा में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नोएडा के सांसद डॉ. महेश शर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर जरूरतमंद लोगों को भारी संख्या में कंबलों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक सुरेंद्र मेहता, जसविंदर सिंह खोक्खर, संजय बाली, राजन ठुकराल, अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता, महासचिव नरेंद्र चोपड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत मेहता, कोषाध्यक्ष गौरव चाचरा, उपाध्यक्ष नवीन सोनी, सुरेंद्र सोनी सहित पुनीत कपूर, अंतेश भंडारी, राजेश बैजल, सरोज सोनी एवं योगिता सोनी उपस्थित रहे।

सभी पदाधिकारियों ने सामाजिक सेवा के इस कार्य को आगे भी निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button