healthउत्तर प्रदेशराज्यराज्य - शहरस्वास्थ्य

नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी में महिला पीरियड जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं को मिली नई सुविधाएँ

Noida llनोएडा पब्लिक लाइब्रेरी में प्रातः 11:30 बजे से महिला पीरियड स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नोएडा लोकमंच द्वारा किया गया तथा इसमें एनटीपीसी के सहयोग से छात्राओं की सुविधा हेतु सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन, इंसीनेरेटर मशीन तथा सेनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराए गए, जिन्हें पुस्तकालय एवं संस्कार अध्ययन केंद्र में स्थापित किया गया है। कार्यक्रम में संस्कार अध्ययन केंद्र के बच्चों तथा रीडिंग रूम की छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी की और महिला पीरियड से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में एनटीपीसी से पधारे विशिष्ट अतिथियों में,  महेश केंदे (प्रबंध निदेशक), आलोक कुमार त्रिपाठी (पूर्णकालिक निदेशक), सुमित्रा धानी (मुख्य वित्तीय अधिकारी), डिम्पी त्रिखा (कंपनी सचिव) तथा  संगीता गुप्ता (प्रशासन प्रमुख) उपस्थित रहीं ।

इस अवसर पर रिहैब सेंटर से आईं अतिथि वक्ता डॉ. सुष्मिता भाटी ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से छात्राओं को महिला पीरियड के दौरान शरीर में होने वाले बदलाव, स्वच्छता के उपाय तथा स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में नोएडा लोकमंच की ओर से महेश सक्सेना (महासचिव), विभा बंसल (कोषाध्यक्ष), लीका सक्सेना (शिक्षा सचिव),इंद्रा चौधरी, राजेश्वरी त्यागराजन, अरुण कुमार ठाकुर, रोशनी कुमारी, लुबना सैफी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे, कार्यक्रम में विनोद पांडे तथा डॉ राम शरण गौड़ जी की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने इसे अत्यंत उपयोगी बताया और आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button