उत्तर प्रदेशधर्मधर्म कर्मराज्य - शहर

नोएडा में बाढ़ प्रभावित बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरता रामा कृष्णा धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट

नोएडा। यमुना किनारे बाढ़ से प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ प्रशासन राहत कार्य में जुटा है। इसी बीच श्री रामा कृष्णा धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट ने बच्चों और परिवारों के लिए राहत का संबल बनकर काम किया।

ट्रस्ट के महासचिव प्रवीण पांडेय के नेतृत्व में संस्था के सदस्यों ने बच्चों के बीच चिप्स, कुरकुरे, बिस्कुट, नमकीन और अन्य स्नैक्स वितरित किए। इन स्वादिष्ट पैकेट्स को पाकर बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान ने माहौल को खुशनुमा बना दिया।

प्रवीण पांडेय ने कहा कि “बाढ़ के हालात में बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लौटाना ही हमारे सेवा कार्य का असली उद्देश्य है।” इस सेवा कार्य में वीनू शर्मा, सुरेश चौरसिया, ललित मिश्रा, अनीश अहमद, यश चौधरी, डॉ. अनिल पाल, अशोक शर्मा, सौरभ पाठक, अतुल मिश्रा, श्रीकांत सिंह और अजय कालरा भी सक्रिय रूप से शामिल रहे।

स्थानीय लोगों ने संस्था के इस प्रयास को सराहा और कहा कि ऐसे कार्य न केवल जरूरतों को पूरा करते हैं, बल्कि बच्चों में उम्मीद और खुशी भी जगाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button