healthउत्तर प्रदेशराज्य - शहर

नौएडा सिटीजन फोरम ने जारी किया महिला सशक्तिकरण को समर्पित ‘वॉक ए कॉज़’ का पोस्टर

नोएडा ll‘मिशन शक्ति’ के अंर्तगत वी नेशन मीडिया (V NATION MEDIA) की ओर से महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के संदेश को मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार, 18 जनवरी 2026 को नोएडा स्टेडियम में “Walk A Cause for Women Safety under Mission Shakti” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

वॉक सुबह 7 बजे से प्रारंभ होगी। यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में लड़कियों और महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों को रोकने की दिशा में एक सशक्त पहल है। इसका उद्देश्य लोगों को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और नारी सम्मान के लिए एकजुट होकर खड़े होने का संदेश देना है।

V NATION MEDIA ने अधिक से अधिक लोगों से इस वॉक में भाग लेने की अपील की है, ताकि समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके और महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने की दिशा में सामूहिक प्रयास किए जा सकें।

इस कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए नौएडा सिटीजन फोरम द्वारा ‘Walk A Cause’ का आधिकारिक पोस्टर जारी किया गया।

पोस्टर विमोचन के अवसर पर नौएडा सिटीजन फोरम के अध्यक्ष डॉ. एम.के. अग्रवाल, संरक्षक इंद्राणी मुखर्जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चक्रधर मिश्रा एवं सचिव गरिमा त्रिपाठी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आयोजकों ने आम नागरिकों, महिलाओं, युवाओं, सामाजिक संगठनों और संस्थाओं से अपील की है कि वे इस वॉक में अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर महिला सुरक्षा के समर्थन में अपनी भागीदारी निभाएं और समाज को एक मजबूत संदेश दे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button