उत्तर प्रदेशदिल्लीधर्मराज्य - शहर

परिवर्तन योगेश संस्थान की 36वीं सुदर्शन सभा का दिल्ली में हुआ आयोजन

दिल्ली ll19 फरवरी 2026 की सुदर्शन सभा के प्रमुख अतिथियों में 1008 निरंकारनंद जी महाराज (पीठाधीश्वर : महर्षि सत्य सनातन अखाड़ा), आचार्य महंत डॉ. विवेक गुरु (संस्थापक प्रमुख-राष्ट्रीय अध्यक्ष – धर्म जागरण संस्थान धर्मार्थ ट्रस्ट भारत, आत्मानंद महाराज जी (तारण पंथ जिन धर्म), डॉ. हरीश मिश्र (प्रमुख सलाहकार – परिवर्तन योगेश संस्थान एवं महर्षि सत्य सनातन अखाड़ा) एवं गणमान्य अथितियों में डॉ. संभाजी राजाराम बाविस्कर (कुलपति – काशी हिन्दी विद्यापीठ), डॉ. योगेश तरेहन (उप कुलपति – काशी हिन्दी विद्यापीठ एवं संस्थापक : परिवर्तन योगेश संस्थान), डॉ. प्रेमचंद शर्मा ‘स्वतंत्र’ (वरिष्ठ साहित्यकार) सभा में विराजमान रहे।

परिवर्तन योगेश संस्थान एवं महर्षि सत्य सनातन अखाड़ा द्वारा द्वारा 7 संस्थागत सम्मान जो दिया गया वह इस प्रकार से हैं : सहज छीपा (छत्रपति शिवाजी बालवीर पुरस्कार), उदयनाथ महाराज (परम गुरु उपाधि सम्मान}, आत्मानंद महाराज (अंतर्राष्ट्रीय संत उपाधि सम्मान), निरंकारनंद महाराज (तक्षशिला विद्वता सम्मान), डॉ हरीश मिश्र (सनातन गौरव सम्मान), एवं आचार्य डॉ. देव कुमार पाण्डेय (ज्योतिष रत्न) विद्या सागर कुल 7 विद्वानों को प्रदान किया गया जिनके नाम हैं : डॉ. प्रेमचंद शर्मा ‘स्वतंत्र’, डॉ. राधेलाल उत्तरांचली, डॉ. अभिषेक कुमार सिंह ठाकुर, डॉ. बृजेश कुमार मिश्रा, डॉ. छाया त्यागी, डॉ. अशोक कुमार सूद शास्त्री एवं डॉ. श्रीकृष्ण शर्मा।

विधा वाचस्पति प्राप्त करने वालों विद्वानों की संख्या 27 रही जिनके नाम हैं : डॉ रामगोपाल भट्ट, डॉ राम प्रकाश पांडे, डॉ नरेश गणपतराव पाथरकर, डॉ प्रह्लाद कुमार पांडे, डॉ हिमांशु शर्मा, डॉ प्रशान्त शर्मा, डॉ करण बापूराव पाथरकर, डॉ रंजीव जनार्दनराव श्रीरामवार, डॉ सुनील रामचंद्र राजे, डॉ राधा गोविन्द छीपा, डॉ. सुर्यकान्त पाण्डेय, डॉ. नवीन त्यागी, आचार्य डॉ. देव कुमार पाण्डेय, डॉ. दिनेश चन्द्र मिश्र, डॉ शैली रंजन, डॉ विशाल शर्मा, डॉ मुकेश पंडित, डॉ राघवेंद्र दुबे, डॉ जय शंकर राय, डॉ. बिमल कुमार, डॉ दीपक कुमार, डॉ हरि सिंह, डॉ नवदीप जोशी, डॉ राजेश कुमार बैरवा, डॉ विजय पाल, डॉ योगेश कुमार मिश्र एवं डॉ दानिश परवेज।

देश के विभिन्न प्रांतों से सभा में आये वक्ताओं ने समस्त सभा को राष्ट्र-धर्म-संस्कृति के व्याख्यानों से सभी सभासदों को मंत्रमुग्ध एवं राष्ट्र धर्म सर्वोपरि भावना से ओतप्रोत कर दिया। लेखिका डॉ, भावना शर्मा जी की पुस्तक अग्नि बनो एवं लेखक डॉ. प्रशान्त शर्मा जी की पुस्तक विरह का लोकार्पण भी हुआ। इस सभा के आयोजन में परिवर्तन योगेश संस्थान की जिस व्यवस्था समिति का सहयोग रहा वह हैं डॉ.हरीश मिश्र,संजय शर्मा, राजेश कुमार सौंखिया, डॉ भावना शर्मा, राकेश कुमार, डॉ. यशदेव प्रसाद शर्मा, मुकेश कुमार सल्होत्रा, अशोक वशिष्ठ, अशोक कुमार एवं सुनील दुग्गल जी।

मंच संचालन डॉ. हरीश मिश्र द्वारा प्रथम सत्र का किया गया तथा द्वितीय सत्र का मंच संचालन संजय शर्मा द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button