प्रगति मैदान वर्ल्ड बुक फेयर: ‘सैनिक पत्नियों की कथा और व्यथा’ का विमोचन
दिल्ली llदिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे वर्ल्ड बुक फेयर के पहले दिन प्रसिद्ध लेखिका वंदना यादव की प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित पुस्तक “सैनिक पत्नियों की कथा और व्यथा” का लोकार्पण हाल नंबर 2 के लेखक मंच पर हुआ। इस मौके पर प्रभात प्रकाशन के डायरेक्टर पवन अग्रवाल ने कहा कि “यह पुस्तक सैनिक पत्नियों के जीवन की सच्ची कहानियों को उजागर करती है, जो हर भारतीय को गर्व से भर देगी।” वहीं, लेखिका वंदना यादव ने कहा की, “देखिए, सैनिक अमीर तबके से नहीं आते। उनके पास बिजनेस घराने या बेहिसाब पैसा नहीं होता। सैनिक बनना मिडिल क्लास का फैसला है, जहां देशभक्ति सर्वोपरि होता है। किताब को आकार देना पड़ा ही नहीं, ये मेरे अंदर पहले से था। ट्रेनिंग की तरह हमें भी तैयार कर दिया जाता है। बस, मैंने उन सच्ची कहानियों का चुनाव किया, जो सिविलियंस को चौंका देंगी – ऐसा जो उन्हें मालूम ही न था!”यह किताब सैनिक परिवारों की त्यागमयी जिंदगी को नई रोशनी देगी। इस किताब को हर किसी को पढ़नी चाहिए l पुस्तक विमोचन के साथ इस परिचर्चा में मिलिंद सुधाकर न्यास, कर्नल मलिक, विशाल दुबे मौजूद रहे l



