अपराधउत्तर प्रदेशराज्यराज्य - शहर
फेस-3 पुलिस द्वारा गांजा तस्करी करने वाले 4 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
नोएडा llथाना फेस-3 पुलिस द्वारा गांजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय 04 तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 30 किलो 686 ग्राम गांजा (कीमत करीब 11 लाख रुपये) बरामद।
दिनांक 04.02.2026 को थाना फेस-3 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से गांजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय 04 तस्कर 1.सरवन पुत्र त्रिवेणी चौधरी 2.लव कुमार पुत्र विजयपाल सिंह 3.नितीश कुमार पुत्र भदई शाह 4.राज नारायण कुमार उर्फ छोटू कुमार पुत्र सीताराम शाह को टीपी नगर चौराहे को पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 30 किलो 686 ग्राम गांजा (कीमत करीब 11 लाख रुपये) बरामद हुआ है।



