बिसरख पुलिस द्वारा दो पहिया वाहन चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश 03 शातिर चोर गिरफ्तार,
नोएडा ll थाना बिसरख पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से दो पहिया वाहन चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 शातिर चोर 1-विनय उर्फ छोटा राजा पुत्र धर्मेन्द्र 2-विपिन उर्फ कलुआ पुत्र करनपाल सिंह 3-सुमित उर्फ नेपाली पुत्र अनिल को सुपरकास्ट के पास कच्ची सड़क थाना क्षेत्र बिसरख से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे/निशोदही से चोरी की 09 मोटरसाइकिल, 02 स्कूटी व अभियुक्त विनय तथा विपिन के पास से 1-1 अवैध चाकू (कुल 02 चाकू) बरामद किया गया है। बरामद सभी वाहन नोएडा, गाजियाबाद व दिल्ली से चोरी की गयी है, जिसके सम्बन्ध में नोएडा, गाजियाबाद तथा दिल्ली के अलग-अलग थानों में अभियोग पंजीकृत है।
अभियुक्तों का विवरण-
1-विनय उर्फ छोटा राजा पुत्र धर्मेन्द्र निवासी ग्रीन पार्क कॉलोनी ग्राम चिपियाना, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर मूल पता ग्राम चांदौक, थाना जहांगीराबाद, जनपद बुलंदशहर उम्र करीब 24 वर्ष।
2-विपिन उर्फ कलुआ पुत्र करनपाल सिंह निवासी ग्राम नेतानगर, थाना कोतवाली अनूपशहर, जनपद बुलंदशहर वर्तमान पता ग्राम चिपियाना, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 22 वर्ष।
3-सुमित उर्फ नेपाली पुत्र अनिल निवासी रामविहार कॉलोनी ग्राम गिरधरपुर, थाना बादलपुर, जनपद गौतमबुद्धनगर मूलपता ग्राम हेमन्तपुर, थाना कासगंज देहात, जनपद कासगंज उम्र करीब 19 वर्ष।



