ब्राह्मण समाज महासंघ ने जताया विरोध मान्यता रद्द करने की मांग
नोएडा llआज ब्राह्मण समाज महासंघ ने शारदा विश्विद्यालय ग्रेटर नोएडा में छात्रा ज्योति शर्मा आत्महत्या की घटना के संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट श्रीं विवेक सिंह भदौरिया को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि घटना का शीघ्र अनावरण कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाय ।
मृतका के परिवार को उचित आर्थिक सहायता सुनिश्चित की जाय। भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति को रोकने हेतु संस्थान में स्वतंत्र समिति गठित की जाय। संस्थान की मान्यता रद्द की जाय।
यदि सकारात्मक कार्यवाही न हुई तो जन आंदोलन को विवश हो जाएंगे। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश मिश्रा के साथ के. के. मिश्रा,गणेश शंकर त्रिपाठी, दिनेश मिश्रा, अक्षय द्विवेदी, मनीष पाण्डेय, विनय हिन्द अमिताभ, दीपक, लाल जी आदि उपस्थिति रहे।



