उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य - शहर

भाजपा ग्रेटर नोएडा मंडल की प्रथम कार्यकारिणी बैठक का सफल आयोजन। 

नोएडा ll भारतीय जनता पार्टी ग्रेटर नोएडा मंडल की प्रथम कार्यकारिणी बैठक का आयोजन मंडल कार्यालय पर किया गया। इस बैठक में सबसे पहले सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर आज 26वें “कारगिल विजय दिवस” के उपलक्ष्य में देश की सरहदों की रक्षा करने वाले वीर शहीदों को याद करके उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष श्री अर्पित तिवारी ने वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि आज हम सब और सारा देश भारत माँ के उन वीर शहीदों का ऋणि रहेगा जिन्होंने अपने प्राणों का अमूल्य बलिदान देकर भारत माँ की आन बान और शान की रक्षा की।

इसके पश्चात बैठक में मंडल के समस्त पदाधिकारी, एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन की आगामी रणनीतियों, जनसंपर्क अभियान, बूथ सशक्तिकरण एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री अर्पित तिवारी जी ने की कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने माननीय जिलाध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा जी के नेतृत्व में संगठन को मजबूत बनाने के लिए संकल्प लिया एवं बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने की दिशा में सुझाव प्रस्तुत किए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button