देश / राष्ट्रीयराजनीतिराज्य - शहररोजगार

भोपाल में ‘रोजगार मेला’ अभ्यार्थियों को नियुक्ति पत्र किये वितरित

भोपाल/नई दिल्ली ll केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल में आयोजित प्रधानमंत्री रोजगार मेले में अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी हेतु नियुक्ति पत्र वितरित किए। रोजगार मेले के माध्यम से देशभर में आज 51 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी हेतु नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी का विजन भारत के लिए वरदान है। विकसित भारत के निर्माण का महायज्ञ उनके नेतृत्व में चल रहा है। सभी क्षेत्रों में बहुत व्यापक काम हो रहा है। रोजगार की दृष्टि से देखें तो प्रधानमंत्री मोदी जी का यह कार्यकाल स्वर्णिम काल है। 25 करोड़ से ज़्यादा लोग गरीबी रेखा से ऊपर आ चुके हैं। उन्होंने गरीबी को जड़ से उखाड़ कर फेंक दिया है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि डायरेक्ट एम्प्लॉयमेंट हो या इनडायरेक्ट, अगर सीधे रोजगार की दृष्टि से देखें, शासकीय सेवाओं में 10 लाख से ज़्यादा नौजवानों को अब तक नियुक्ति पत्र देकर रोजगार दिया जा चुका है। उनमें से 51,200 से ज़्यादा को आज रेलवे सहित विभिन्न विभागों में सीधे शासकीय सेवा में सम्मिलित किया गया है, वह भी पूरी पारदर्शी प्रक्रिया के तहत, केवल योग्यता के आधार पर।

चौहान ने कहा कि इन सभी नौजवानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह रोजगार केवल इनके लिए नहीं है, विकसित भारत के निर्माण में ये सभी प्रधानमंत्री जी के सहयोगी रूप में दिन-रात काम करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button