उत्तर प्रदेशराज्य - शहर

मिशन शक्ति अभियान-5.0″ के अंतर्गत महिला सुरक्षा विषयक एक जनपद स्तरीय विशेष कॉन्फ्रेंस का आयोजन

नोएडा llशासन द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे “मिशन शक्ति अभियान-5.0” के अंतर्गत पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में महिला सशक्तिकरण हेतु प्रतिदिन विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 11.10.2025 को पुलिस आयुक्त कार्यालय, सेक्टर-108 नोएडा स्थित ऑडिटोरियम हॉल में महिला सुरक्षा विषयक एक जनपद स्तरीय विशेष कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।

 

 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विमला बाथम (पूर्व अध्यक्षा, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग) रहीं। इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था डॉ. राजीव नारायण मिश्र, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय  अजय कुमार, श्रम आयुक्त, प्रभारी डीसीपी महिला सुरक्षा मनीषा सिंह, एडीसीपी महिला सुरक्षा पूनम मिश्रा, महिला पुलिस कर्मियों, विभिन्न एनजीओ के प्रतिनिधियों, नागरिकों तथा कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर क्षेत्र के शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वयंसेवी संस्थानों से जुड़ी प्रतिष्ठित महिलाओं एवं अन्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कॉन्फ्रेंस का संचालन सहायक पुलिस आयुक्त (महिला सुरक्षा)  प्रशाली गंगवार द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा, स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। वक्ताओं द्वारा महिलाओं की उन्नति, आत्मनिर्भरता तथा समाज में उनकी सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं प्रयासों की जानकारी साझा की गई। इस अवसर पर उपस्थित जनसाधारण, एनजीओ और महिला पुलिस कर्मियों ने भी सक्रिय रूप से भाग लेकर अपने अनुभव और सुझाव साझा किए, जिससे कार्यक्रम और अधिक प्रभावशाली एवं सामूहिक रूप से जागरूक बनाने वाला बन गया।

कार्यक्रम में एक बालिका द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। उनकी इस प्रेरणादायक प्रस्तुति में नारी शक्ति, सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश भावपूर्ण ढंग से अभिव्यक्त किया गया। बालिका के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।

साथ ही, मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों- महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन- को सशक्त रूप से आगे बढ़ाने हेतु सभी प्रतिभागियों, जिसमें महिला पुलिस कर्मी, एनजीओ प्रतिनिधि और नागरिक भी शामिल थे, द्वारा सामूहिक रूप से संकल्प लिया गया कि नारी सुरक्षा, जागरूकता और सशक्तिकरण के क्षेत्र में निरंतर प्रयास जारी रहेंगे, ताकि समाज में महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और सशक्त वातावरण का निर्माण किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button