यथार्थ हॉस्पिटल में 2 वर्षीय बच्ची का दुर्लभ जेनेटिक एपिलेप्सी (ड्रावेट सिंड्रोम) में सफल उपचार

नोएडा llग्रेटर नोएडा के यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, ओमेगा-I, ने बाल तंत्रिका विज्ञान (पीडियाट्रिक न्यूरोसाइंस) के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है। केवल दो वर्ष की नव्या, जो दुर्लभ आनुवंशिक मिर्गी से पीड़ित थी, का यहाँ सफल उपचार किया गया। यह स्थिति जीवन के लिये अत्यंत गंभीर मानी जाती है।
नव्या को अचानक तेज़ बुखार आया और इसके साथ ही लगातार दौरे पड़ने लगे। घबराए हुए परिजन उसे तुरंत यथार्थ अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लेकर आए। वहाँ मौजूद डॉ. चिराग गुप्ता सीनियर न्यूरो फिजिशियन (न्यूरोलॉजिस्ट) ने उसे तुरंत देखा और बिना देर किए उपचार शुरू किया।
दौरे इतने गंभीर थे कि छोटी-सी नव्या को कई दिनों तक वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। आनुवंशिक मिर्गी की इस अवस्था में बुखार लगते ही बच्चे को लंबे और बार-बार दौरे पड़ते हैं, जिससे उसके विकास पर भी प्रभाव पड़ता है। यह समस्या सामान्य जाँच या अन्य किसी तकनीक से नहीं पकड़ी जाती; इसके लक्षण, आनुवंशिक परीक्षण और विशेषज्ञ मूल्यांकन से ही इसकी पहचान संभव होती है।
डॉ. चिराग गुप्ता और अस्पताल की गहन चिकित्सा टीम ने पूरी सावधानी और निरंतर निगरानी के साथ नव्या का उपचार जारी रखा। कुछ दिनों बाद उसकी स्थिति में सुधार दिखाई देना शुरू हुआ। अस्पताल की विशेष पीआईसीयू टीम और अनुभवी बाल रोग विशेषज्ञ की देखभाल के बाद लगभग एक सप्ताह में नव्या स्वस्थ होकर घर लौट सकी।
नव्या के माता-पिता ने भावुक होकर बताया कि—“हमने सोचा था कि हमारी बच्ची अब नहीं बचेगी, लेकिन यथार्थ अस्पताल की टीम ने उसे नई जिंदगी दी। हम सदा आभारी रहेंगे।”
यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि दिल्ली–एनसीआर में बाल तंत्रिका रोगों (न्यूरोसाइंस) और गंभीर मिर्गी के उपचार के लिए यह सबसे विश्वसनीय संस्थानों में से एक है। यहाँ उपलब्ध आधुनिक सुविधाएँ, प्रशिक्षित चिकित्सक तथा विशेष न्यूरो चिकित्सा टीम गंभीर से गंभीर बच्चों को भी सुरक्षित उपचार प्रदान करती है।]



